Featured
- Get link
- X
- Other Apps
एशिया का सबसे लम्बा हाई स्पीड टेस्टिंग ट्रैक पीथमभपुर
एशिया का सबसे लम्बा हाई स्पीड टेस्टिंग ट्रैक पीथमभपुर
एशिया का सबसे लम्बा हाई स्पीड टेस्टिंग ट्रैक पीथमभपुर में कार टेस्टिंग के लिए बनाया गया है।इस ट्रैक की लम्बाई 11.30km है तथा इसकी चौड़ाई 16मीटर है। इस स्पीड टेस्टिंग ट्रैक का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन किया।यह ट्रैक एशिया का सबसे लम्बा हाई स्पीड टेस्टिंग ट्रैक हैजो हमारे देश मध्य प्रदेश के पीथमपुर में स्थित है।दुनिया का सबसे लम्बा हाई स्पीड टेस्टिंग ट्रैक 21किलोमीटर का है जो कि जर्मनी में स्थित है।इस ट्रैक पर 250किलोमीटर से 375 किलोमीटर तक की स्पीड से टेस्टिंग होगी।
कुछ महत्वपूर्ण तथ्य.
1.यह ट्रैक 11.30किलोमीटर का है तथा इसकी चौड़ाई 16मीटर है।
2.ऐसा ट्रैक होने पर हमारे देश की कारों को टेस्टिंग के लिए विदेशों में जाना नहीं पड़ेगा और विदेश की गाड़ियां भी हमारे देश ही टेस्टिंग की लिए आएंगी
3पूरा टेस्टिंग ट्रैक यह लगभग 3000 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है।
4.इस ट्रैक पर 512 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस ट्रैक को पूरा होने में करीब तीन साल का समय लगा है।
5.इस ट्रैक पर विदेशी कंपनी की कारों की टेस्टिंग जैसे बीएमडब्लू, ऑडी, फेरारी, टेस्ला, लमबर्गिन्ही ,जैसी कारों की टेस्टिंग की जा सकती है।
6.इस ट्रैक पर 250किलोमीटर की स्पीड से बिना कर्व के कर्व पर नियंत्रण करके 375 किलोमीटर की स्पीड से टेस्टिंग की जा सकती है।
7.इस ट्रैक पर टूव्हीलर , थ्रीव्हीलर, तथा व्यापक गाड़ियों की भी टेस्टिंग किया जा सकता है।
8.इस ट्रैक को भारत में स्थित होने से वहां के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
9.यह ट्रैक भारत की बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Comments
Post a Comment